रायबरेली- बेखौफ़ दंबगो पर लगाम नहीं लगा पा रहे जगतपुर थाना प्रभारी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जगतपुर के उड़वा में शनिवार को नकाबपोश लोगों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि मनबढ़ों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
जरीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई की एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद गैर समुदाय का युवक अपने चार-पांच नकाबपोश साथियों के साथ बाइक से उनके घर पहुंचा। आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए और लाठी-डंडों व हाकी से हमला कर दिया। जरीना के अनुसार आरोपितों ने उनकी पुत्री हिना और पुत्र मोहम्मद फैसल के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
पार्लर में घुसकर तोड़फोड़ कर सामान किया क्षतिग्रस्त
साथ ही घर में संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर तोड़फोड़ कर सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
जगतपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका जरीना की ओर से तहरीर दी गई है। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर गांव के ही रौनक के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। अन्य हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

rexpress 