रायबरेली:चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के छात्र रतन श्री को ब्रह्मानंद कला महोत्सव में प्रथम पुरस्कार

रायबरेली:चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के छात्र रतन श्री को ब्रह्मानंद कला महोत्सव में प्रथम पुरस्कार

-:विज्ञापन:-


    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली:चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी  के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र मास्टर रतन श्री ने ब्रह्मानंद कला महोत्सव में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन “चलो मन गंगा यमुना तीर” अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह 9 फरवरी को प्रयागराज में भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें मास्टर रतन श्री को प्रथम पुरस्कार के साथ ₹5,100 (पाँच हजार एक सौ रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।मास्टर रतन श्री की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास तथा विद्यालय में प्राप्त संगीत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का सुफल है। इस सफलता में विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री आदित्य मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके कुशल निर्देशन, सतत अभ्यास सत्रों एवं प्रेरणादायी शिक्षण पद्धति ने छात्र की प्रतिभा को निखारने में निर्णायक योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने मास्टर रतन श्री को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने मास्टर रतन श्री को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।यह सम्मान न केवल छात्र के लिए, बल्कि चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के लिए भी गौरव का विषय है।