24 घंटे में ही उखड़ने लगी डामर रोड की गिट्टियां, ग्रामीणों में आक्रोश

24 घंटे में ही उखड़ने लगी डामर रोड की गिट्टियां, ग्रामीणों में आक्रोश

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। विकास  क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। जब प्राथमिक विद्यालय थुलेंडी से कुशल खेड़ा गांव तक बनाई गई लगभग एक किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क के निर्माण के 24 घंटे के अंदर ही उसकी गिट्टियां उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है की मानक विहीन निर्माण के चलते सड़क की गिट्टियां पैर रगड़ते ही निकलकर बाहर आ जाती हैं। इस खराब निर्माण को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोप लगाया कि  संबंधित विभाग एवं जिम्मेदारों के द्वारा सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही साथ ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।