राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे गिरिजेश कुमार मल्ल

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे गिरिजेश कुमार मल्ल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। स्थानीय कस्बे में स्थित शिक्षा का केंद्र बिंदु एवं क्षेत्र के गांधी मुंशी चंद्रिका प्रसाद की कर्मभूमि श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में तैनात अंग्रेजी भाषा के अध्यापक गिरिजेश कुमार मल्ल को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन माध्यमिक शिक्षा अनुभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी एक सूची में श्री मल्ल का नाम राज्य चयन समिति द्वारा मंडलीय समिति से अग्रसारित किए गए साक्षात्कार एवं प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर किया गया है।  उन्हें यह पुरस्कार प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के माध्यम से दिया जाएगा। श्री मल्ल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षक जगत में हर्ष का माहौल है। जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठन एवं वरिष्ठ शिक्षक उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है।