रायबरेली-पति-पत्नी के विवाद में पति ने लगाई फ़ासी, हालत गंभीर

रायबरेली-पति-पत्नी के विवाद में पति ने लगाई फ़ासी, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी खास गांव में एक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फांसी लगाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में हालत न सुधरने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल में फिजिशियन की देखरेख में मरीज का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।जिला अस्पताल के इमरजेंसी में ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बचाई जा सकी है। इलाज जारी है और आवश्यक जांच एवं दवाइयां दी जा रही हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है।