रायबरेली:नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

रायबरेली:नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार/रायबरेली ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गाँव के पास शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ ब्रांच में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर अचानक नहर के पानी पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक महिला का शव पानी में औंधे मुंह तैर रहा है। शव को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सलोन पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।


 - पुलिस शिनाख्त की कोशिशें कर रही,,,,? 


सलोन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गाँवों और थानों में महिला के हुलिए और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने की कोशिश कर रही है।