रायबरेली-दम्पति के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार
आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनों अभियुक्त, पहुंचे अस्पताल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों करनपुर गांव के पास एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को थाना बछरावां पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्तगणों के कब्जे से एक अदद पिस्टल व एक अदद जिंदा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर सहित उक्त की घटना से संबंधित माल बरामद किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बछरावां व एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 मई 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर पुलिया के पास शिवगढ़ रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार अभियुक्तगण सोनू उर्फ शिवसहाय सिंह पुत्र शीतलदीन सिंह निवासी बाबागांव पट्टी कचहरा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ एवं चंद्रशेखर केसरवानी उर्फ गोलू पुत्र स्व० कल्लू केसरवानी निवासी चौक बाजार माधवपुर कस्बा व थाना गौरीगंज जनपद अमेठी के द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देखकर दोनों अभियुक्तो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में उपरोक्त दोनों अभियुक्तो के बाएं पैर में गोली लगी है। जिन्हें पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां इलाज के लिए पहुंचाया गया है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 6 मई 2026 को थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनपुर के पास बाइक सवार एक दंपति के साथ लूट की गई थी, जिस संबंध में थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 177/2026 धारा 309(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त चंद्रशेखर के कब्जे से बरामदगी के दौरान एक अदद पिस्टल व एक अदद जिंदा कारतूस 32 बोर, दो अदद चैन (पीनी धातु), 11200 नगद बरामद हुए है। वही अभियुक्त शिव सहाय के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद लॉकेट मंगलसूत्र, दो अदद कान के झुमके, ₹9000 नगद, एक अदद काले रंग की मोटी माला जिसमें मंगलसूत्र है, एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल सफेद रंग की घटना में प्रयुक्त बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, दोनों अभियुक्त चंद्रशेखर एवं सोनू के विरुद्ध प्रदेश के कई जनपदों में विभिन्न धाराओं में दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में थाना बछरावां पुलिस टीम व एसओजी/ सर्विलांस टीम की माहिती भूमिका रही।

rexpress 