रायबरेली पहुंचे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, जनसंख्या नियंत्रण और गोसंरक्षण पर दिया जोर

रायबरेली पहुंचे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, जनसंख्या नियंत्रण और गोसंरक्षण पर दिया जोर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज रायबरेली पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी ईश्वर दास जी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण, गोसंरक्षण और सनातन परंपरा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, जिससे सनातन परंपरा प्रभावित हो रही है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
गोसंरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और उसकी सेवा व संरक्षण प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक देसी गाय पालने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान देने वाले एक दर्जन से अधिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।