रायबरेली विद्युत विभाग की लापरवाही से हाइवे पर दिन में जलती रहती स्ट्रीट लाइटें

रायबरेली विद्युत विभाग की लापरवाही से हाइवे पर दिन में जलती रहती स्ट्रीट लाइटें

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैयद शाह मजार के पास से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तक हाईवे के किनारे खम्भों में लगी स्ट्रीट लाइटें विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण महीनों से लगातार दिन में भी जलती रहती है।जहां एक ओर लोग गाँवों में विद्युत आपूर्ति समय से न होने के कारण परेशान रहते है। वहीं दूसरी तरफ विभागीय लापरवाही के कारण अनावश्यक बिजली खर्च हो रही है। जिम्मेदार बिल्कुल अनजान बने हुए है। किसी को भी कोई भय नहीं है, जब कि राजमार्ग से होते हुए दिन भर में मंत्री और अधिकारी तक सड़क मार्ग से गुजरते रहते है।