Raibareli-सड़क की हालत खराब , ग्रामीण परेशान

Raibareli-सड़क की हालत खराब , ग्रामीण परेशान
Raibareli-सड़क की हालत खराब , ग्रामीण परेशान

-:विज्ञापन:-

रिपोट-अनुज कौशल

सलोन - सलोन ब्लॉक के बघौला ग्राम सभा मे बघौला से फरीदगढ़ जाने वाली सड़क की हालत खस्ता । बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते है इससे राहगीरो तथा स्कूल जाने वालों बच्चो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से दयनीय बनी हुई है। लेकिन संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर गड्ढो में वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। 


ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़कों व संपर्क मार्गों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने का सरकारी दावा बारिश में ही बह गया। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी होने लगी है। शासन-प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।