रायबरेली स्टंटबाजी करने वाले तीन युवको को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 1 फरार

रायबरेली स्टंटबाजी करने वाले तीन युवको को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, 1 फरार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- बीते दिनों कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक्टर के ऊपर सवार होकर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। वहीं उक्त मामले में फरार एक युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि बीते बुधवार की सुबह इंटरनेट मीडिया पर कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ लोगों के द्वारा एक ट्रैक्टर पर सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस हरकत में आई और तत्काल जीआरपी के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की आईडी की शिनाख्त की गई। इसके पश्चात जीआरपी पुलिस के द्वारा उक्त स्टंट बाजी में शामिल तीन युवक सुजीत कुमार पुत्र गुरूदीन, अभिषेक कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासीगण बन्नावा एवं संदीप कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी हरदोई को उक्त स्टंट बाजी में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत जीआरपी थाना प्रभारी रायबरेली सचिन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को मय ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया है। वही एक युवक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है, जल्दी उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।