रायबरेली-रेस्टोरेंट की वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप, शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का दावा आखिर कौन सा है रेस्टोरेंट

रायबरेली-रेस्टोरेंट की वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप, शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का दावा आखिर कौन सा है रेस्टोरेंट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित न्यू नरेश स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। हरचंदपुर निवासी सौरभ सिंह ने रेस्टोरेंट से मंगाई गई वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का दावा किया है।
सौरभ सिंह के मुताबिक, उन्होंने 3 अक्टूबर को रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी मंगाई थी। खाने के दौरान बिरयानी में कथित तौर पर कीड़े नजर आए। उनका आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत रेस्टोरेंट के स्टाफ से की तो स्टाफ प्लेट को बाहर ले गया।
सौरभ का दावा है कि शिकायत करने पर स्टाफ की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि, “जहां शिकायत करनी है, कर लो।” इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत 1076 हेल्पलाइन पर किए जाने की बात कही।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के करीब चार दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग अथवा संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बिरयानी में वास्तव में कीड़े थे या नहीं और शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई।