रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी; चालक की मौत, 11 घायल

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी; चालक की मौत, 11 घायल

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

महाराष्ट्र से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

रायबरेली- गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में वैन चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जालना जिले के रहने वाले श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान जगतपुर थाना क्षेत्र के पास चालक उमेश को अचानक झपकी आ गई, जिससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वैन चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
हादसे के बाद श्रद्धालुओं की काशी विश्वनाथ दर्शन की यात्रा मातम में बदल गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।