रायबरेली: घर में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले के खीरो थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद मजरे खीरो गांव में एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामावती (75 वर्ष) घर में अकेली रह रही थीं। इसी दौरान उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वृद्धा बाहर नहीं निकल सकीं और आग की चपेट में आ गईं।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग इतनी भयंकर थी कि वृद्धा का पूरा शरीर बुरी तरह जल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खीरो थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद मजरे खीरो गांव की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

rexpress 