रायबरेली-आपदा में अवसर? लालगंज फायर विभाग के कर्मचारी का कथित ऑडियो वायरल,आखिर कौन है जितेंद्र ?

रायबरेली-आपदा में अवसर? लालगंज फायर विभाग के कर्मचारी का कथित ऑडियो वायरल,आखिर कौन है जितेंद्र ?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

आपदा में अवसर? फायर विभाग के कर्मचारी का कथित ऑडियो वायरल, सिलेंडर खरीदने का दबाव बनाने का आरोप


रायबरेली-लखनऊ में हाल ही में हुए हादसे के बाद शासन स्तर से सभी जिलों के अधिकारियों को कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच रायबरेली के लालगंज क्षेत्र से फायर विभाग के एक कर्मचारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि लालगंज फायर विभाग में तैनात कर्मचारी जितेंद्र यादव एक संस्थान संचालक पर अपने माध्यम से अग्निशमन सिलेंडर खरीदने का दबाव बना रहे हैं। ऑडियो में कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि पहले से लगाए गए सिलेंडर वापस कर उनके माध्यम से नए सिलेंडर खरीदे जाएं।
आरोप है कि संबंधित संस्थान में पहले से अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें बदलवाने का दबाव बनाया गया। इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोग इसे "आपदा में अवसर" तलाशने जैसा मामला बता रहे हैं।
हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यदि ऑडियो की पुष्टि होती है तो यह न केवल विभाग की छवि को प्रभावित करेगा, बल्कि उच्च अधिकारियों के लिए भी गंभीर जांच का विषय बन सकता है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वायरल ऑडियो की जांच कर संबंधित कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला विभागीय जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी बड़े सवाल खड़े करेगा।