भारतीय किसान क्रांति यूनियन किसान क्रांति सरकार संगठन का हुआ विस्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- बुधवार को कस्बे में स्थित भारतीय किसान क्रांति यूनियन किसान क्रांति सरकार के कार्यालय में संगठन का विस्तार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के रामपुर पोस्ट शेखपुर समोधा के रहने वाले लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी को रायबरेली जनपद का जिला संरक्षक एवं कन्नावा गांव के रहने वाले राजू नायक को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन सभी से संगठन के प्रति लगन एवं निष्ठा से कार्य करने की भी अपेक्षा की है। इस मौके पर मनोज मिश्रा, अभय सिंह, सतीश टाइगर, शंकर रावत सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

rexpress 