Raibareli--गोष्ठी के जरिए किसानों की उपज व आय बढ़ाने की दी गई जानकारियां

Raibareli--गोष्ठी के जरिए किसानों की उपज व आय बढ़ाने की दी गई जानकारियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-जमुनापुर चौराहा स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान इफको के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती कर उपज के साथ आय बढ़ाने की जानकारियां दी। नैनो डीएपी व यूरिया के छिड़काव की विधि बताते हुए समस्याएं सुन समाधान भी बताए।
     इफको के जिला क्षेत्रीय प्रबधक डॉ विनोद कुमार सिंह ने गोश्त ठीक है पूर्व बाहर पुर निवासी कुलदीप सिंह के खेतों में जाकर मेंथा की फसल में डेमो कर नैनो यूरिया का छिड़काव कराया। इन्हीं के खेतों में तैयार गेंदा के फूल, उड़द की फसल में भी नैनो व डीएपी यूरिया का छिड़काव कराया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक लाभ के लिए किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें। रासायनिक खाद पदार्थों का प्रयोग कम करें। किसान भाई अपने खेतों में फसल की बुवाई करते समय अच्छी पैदावार के लिए तरह-तरह के रासायनिक खादों, उर्वरक, कीटनाशकों और पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। जिसका सीधा असर फसल की उपज पर पड़ रहा है। खेत में ज्यादा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने से मिट्टी की संरचना भी खराब होती जा रही है। फसल की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का उपजाऊ और स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए गोबर की हरीखाद व ढैंचा, उदद, मूंग का प्रयोग करें। कहा कि बुवाई से पहले मिट्टी की जांच कराकर पोषक तत्वों का प्रयोग करें। इससे जहां गुणवत्ता बढ़ेगी साथ ही मिट्टी में पोषक तत्वों के भंडारण भी बढ़ेंगे। नैनो यूरिया व डीएपी के प्रयोग के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारियां दी। किसानों को सब्जी, बागवानी, केले की खेती समेत फूलों की खेती के बारे में जानकारियां दी गई। उदय सिंह कछवाह, शिवभाल सिंह, शिव कमल सिंह, शिवाकांत मिश्र, रामफल मौर्य, रामबरन मौर्य, अमित सिंह भदौरिया, बब्लू शर्मा, देवेश कुमार, हरिनारायण सिंह, कुलदीप सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।