रायबरेली-चप्पलों से युवक की पिटाई का LIVE वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास एक युवक द्वारा दूसरे युवक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को चप्पलों से एक-दो बार नहीं, बल्कि दर्जनों बार पीटता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में मारपीट का पूरा घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भी नजर आ रहे हैं, जबकि पिटाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल और घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस द्वारा वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह क्या थी और दोनों युवक कौन हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

rexpress 