रायबरेली-इंदिरा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

रायबरेली-इंदिरा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान जसवंत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जसवंत रायबरेली में पानी के बताशे की दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में भी चर्चा का माहौल है।