रायबरेली के प्रताप प्लाजा होटल में पड़ी पुलिस की रेड हुआ बड़ा खुलासा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
प्रताप प्लाजा होटल में सज रही थी जुए की फड़, पुलिस की छापेमारी में नौ गिरफ्तार
रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रताप प्लाजा होटल में जुए की फड़ सजाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी कर मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से होटल परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि होटल के दूसरे फ्लोर स्थित कमरा नंबर 1006 में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्तों के साथ भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
होटल जैसे स्थान पर जुए की फड़ संचालित होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल के कमरे में जुए का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।
फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

rexpress 