रायबरेली-बस स्टॉप परिसर पर दिनदहाड़े शराब का जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-बस स्टॉप परिसर पर दिनदहाड़े शराब का जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रायबरेली-बस स्टॉप परिसर पर दिनदहाड़े शराब का जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-





कैंटीन संचालक की संलिप्तता से उनके कर्मचारियों की मौजूदगी में चल रही हैं शराब पार्टी 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब का जाम छलकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। जिसमें कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर दिनदहाड़े शराब की पार्टी करते हुए देखे गए। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित बस स्टॉप परिसर में मौजूद कैंटीन के बगल का है, जो कि बीते बृहस्पतिवार का बताया गया है। जिसमें कुछ लोग दिनदहाड़े बस स्टॉप परिसर में खुलेआम शराब का जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में बस स्टॉप परिसर में मौजूद कैंटीन संचालक की संलिप्तता पूर्ण रूप से बताई जा रही है, क्योंकि उक्त वीडियो में कैंटीन संचालक के एक कर्मचारी की मौजूदगी में यह शराब पार्टी चल रही है। क्योंकि वह कर्मचारी जाम छलकाने वाले लोगों की रखवाली करता हुआ नजर आ रहा है और बस स्टॉप परिसर पर जिस जगह यह शराब पार्टी चल रही है उसके बगल में एक बैंक का एटीएम भी मौजूद है, जिसमें तमाम संभ्रांत नागरिक दिनभर आते जाते रहते हैं। फिलहाल दिन दहाड़े सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हो रही इस शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के पश्चात हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्रीय लोग कैंटीन संचालक की संलिप्तता एवं उनके कर्मचारियों की मौजूदगी में किए जा रहे इस तरह के कार्यों को लेकर तरह बेतरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बना हुआ है। वह इस मामले में बस स्टेशन प्रभारी कुलदीप नारायण ने बताया कि वायरल वीडियो के विषय में जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर देकर आगे की जो भी विधिक कार्यवाही होगी, वह कराई जाएगी।