रायबरेली-स्वतंत्रता दिवस पर भी ऊंचाहार देहात को नहीं मिली बिजली , चार घंटे तक गर्मी से बेहाल रही लाखों की आबादी

रायबरेली-स्वतंत्रता दिवस पर भी ऊंचाहार देहात को नहीं मिली बिजली , चार घंटे तक गर्मी से बेहाल रही लाखों की आबादी

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -स्वतंत्रता दिवस पर शासन ने 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया था , किंतु ऊंचाहार देहात क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जमुनापुर पर इसका कोई असर नहीं था । गुरुवार को दिन में चार घंटे तक इस उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित रही । जिससे लोग परेशान रहे ।
      जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र से ऊंचाहार देहात क्षेत्र के अधिकांश गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है । इस उपकेंद्र में अक्सर कोई न कोई खामी के कारण आपूर्ति बाधित रहती है । गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह करीब दस बजे इस उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई । बताया जाता है कि उपकेंद्र के अंदर ही कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी । इसके बाद चार घंटे तक पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही । अपराह्न दो बजे इस उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल हुई थी । उसके बाद किरवाहार गांव को जाने वाले एचटी लाइन में खराबी आ गई । जिससे करीब एक घंटे तक पुनः आपूर्ति बाधित हो गई । इस कारण से भीषण उमस भरी गर्मी से पूरे ग्रामीण क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी परेशान रही । इधर कई दिनों से बरसात न होने के कारण गांवों में किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है , किंतु बिजली बाधित होने के कारण फसल की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है ।