बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, मीटर में लगी आग CCTV में कैद
रिपोर्ट - अमित अवस्थी
मो - 7007782057
चूरूवा चौराहे पर मची अफरातफरी, लाइनमैन ने पाया काबू
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के चूरूवा चौराहे पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बनी मार्केट के ठीक बिल्डिंग से सटे ट्रांसफार्मर के नीचे लगे मीटर बॉक्स में अचानक आग लग गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में मीटर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानदार और ग्राहक दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मकान मालिक श्यामलाल शुक्ला का आरोप है कि ट्रांसफार्मर और खुले मीटर को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि आग इमारत तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में लगे जर्जर ट्रांसफार्मर और लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

rexpress 