दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवक गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
रिपोर्ट - अमित अवस्थी
मो - 7007782057
बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर पर कसरावा गांव के निकट सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों को गंभीर चोटे आ गई। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर टू रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद आमिर उम्र 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद आयूब अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहा था और वह सड़क के किनारे खड़े होकर लघु शंका करने लगा। इसी दौरान शिवगढ़ थाने के बेडारू गांव का रहने वाला राहुल कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र रामनाथ आमिर को टक्कर मारने के बाद उससे भिड़ गया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आ गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ मौजूद डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। डॉक्टर प्रभात मिश्रा का कहना है कि दोनों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

rexpress 