रायबरेली फंदे से टीन सेड में लटकता मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

रायबरेली फंदे से टीन सेड में लटकता मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली- ससुराल में रह रहे व्यक्ति का शव टीन सेड मे लटकता हुआ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर लगी हुई टीन सेड में अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला। थाना क्षेत्र के लालगंज मजरे बहुदाखुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोइली खेड़ा मजरे चितवनियां गांव निवासी रामपाल उम्र 45 वर्ष पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। बताया गया कि रामपाल पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी ससुराल लालगंज मजरे बहुदाखुर्द में पत्नी रूपरानी के साथ रह रहा था। जानकारी प्राप्त हुई है मृतक की पत्नी रूप रानी का पहला विवाह थाना क्षेत्र शिवगढ़ के भवानीगढ़ से हुआ था, पहले पति की मौत 12 वर्ष पूर्ण हो गई थी, तभी दूसरे पति के रामपाल के साथ विवाह कर लिया था। रामपाल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल में ही रह रहा था। पति की मौत के समय पत्नी एक दिन पूर्व अपनी पहली ससुराल भवानीगढ़ गई हुई थी घर पर पत्नी मौजूद नहीं थी। सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर पत्नी अपनी भवानीगढ़ ससुराल से अपने घर पहुंची, जहां पति का शव लटका हुआ पाया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।