रायबरेली अनियंत्रित कारें डिवाइडर से टकराकर दो अन्य कारों से टकराई, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजाराम गंज गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी रोड पर पहुंच गई। इस दौरान लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही दो अन्य कारें भी उसी में भिड़ गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विदित हो कि डॉक्टर अमित सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी मिर्जापुर कार से लखनऊ जा रहे थे, वह जैसे ही लखनऊ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पार कर राजाराम गंज गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान उनकी कार लखनऊ से मिर्जापुर जा रहे वैगनआर कार सवार अमित सिंह की कार से टकरा गई। इसी बीच तीसरी कार भी आकर दोनों कारों में भिड़ गई। इस हादसे में वैगनआर कार सवार अनीश कुमार पुत्र गणेश प्रसाद निवासी चुनार मिर्जापुर, कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र मायालाल निवासी मिर्जापुर, विष्णु नारायण पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी मिर्जापुर, वैभव मिश्रा पुत्र कृष्ण मिश्रा यह सब लखनऊ से वापस मिर्जापुर जा रहे थे, तभी सामने आ रही कार से हादसे का शिकार हो गए। कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें कृष्ण कुमार मिश्रा व अनिल कुमार को चोंटे आ गई। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन दोनों की आगे को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 