रायबरेली नेत्र परीक्षण / नि:शुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

रायबरेली नेत्र परीक्षण / नि:शुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली: इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, राना नगर रायबरेली के द्वारा डलमऊ ब्लॉक के सराय दिलावर निकट विद्या इंटरप्राइजेज, रायबरेली रोड, मुराई बाग में नेत्र परीक्षण / नि:शुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया 
नेत्र शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी मेम्बर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने किया 
नेत्र शिविर आज सवेरे 9:00 बजे से 1:00 बजे तक चलाया गया जिसमें 71 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए और 10 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 9 लोगों को चश्मा लगाए गए मरीजों को आइ ड्रॉप दी गई ।
शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन की जानकारी दी गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया l
इस अवसर पर शिवेन्द्र कुमार
विजय फौजी शिव पूजन यादव जगदीश यादव, के एस यादव, राजन मिश्रा, पीयूष यादव, आलोक कुमार यादव शुभम मुंशी अरविन्द शुक्ला, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, संजय कुमार अनीश कुमार, विपिन , शिवा लोधी तेजभान राम कुमार समेत सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहें l