रायबरेली-आखिर कौन है सचिव संजय साहू का पीए शिवम जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 1500 रुपये मांगने का आरोप,CDO से शिकायत

रायबरेली-आखिर कौन है सचिव संजय साहू का पीए शिवम जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 1500 रुपये मांगने का आरोप,CDO से शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-डलमऊ तहसील क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 1500 रुपये मांगने का आरोप सामने आया है। पूरे मोहन सिंह, लोदीपुर उतरावां निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र गोबर्धन ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके भाई आदित्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करीब छह माह पहले आवेदन किया गया था, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी संजय साहू से संपर्क करने पर लगातार टालमटोल की गई।
पुष्पेन्द्र का आरोप है कि 20 अगस्त 2026 को सेक्रेटरी के पीए शिवम से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र तैयार होने की बात कहते हुए उसे देने के बदले 1500 रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने रकम कम करने का आग्रह किया, लेकिन कथित तौर पर पूरी रकम देने पर ही प्रमाण पत्र देने की बात कही गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह भट्ठे पर मजदूरी करता है और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण 1500 रुपये देने में असमर्थ है। उसने मुख्य विकास अधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसके भाई का जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।