रायबरेली तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत
रिपोर्ट पंकज तिवारी
मो०_ 9838037457
ऊँचाहार,रायबरेली- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकल सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है,घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गाँव निवासी पीताम्बर प्रजापति 65 वर्ष राजमिस्त्री का कार्य करता था।शुक्रवार की सुबह वो सवैया हसन गाँव के पास लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर साइकल से सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान ऊँचाहार से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकल में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पिकअप की तलाश की जा रही है।

rexpress 