रायबरेली ग्राम सभा कठवारा के गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली ग्राम सभा कठवारा के गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली - सबला समर्थ परियोजना द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट प्रवीण जी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध क्या है, इसके विभिन्न प्रकार, इससे होने वाले नुकसान तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान काउंसलर दीपिका ने बताया गया कि इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग या डिजिटल माध्यमों का गलत तरीके से इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को धोखा देना, उसकी निजी जानकारी चुराना, ऑनलाइन ठगी करना या उसे मानसिक रूप से परेशान करना साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।

कोऑर्डिनेटर दीपांजलि ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP और बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक भेजकर ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाना, ऑनलाइन गेमिंग एवं पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी, साइबर बुलिंग तथा निजी फोटो/वीडियो के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, ATM/PIN, बैंक संबंधी जानकारी या निजी जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें तथा सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड और दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) का प्रयोग करें। किसी भी साइबर घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को जानकारी देने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों  को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए जागरूक करना तथा उन्हें साइबर अपराध से बचाव के प्रति सजग बनाना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।