रायबरेली पानी के तेज बहाव से बह गया पूरे पानकुंवर खेड़ा सम्पर्क मार्ग, आवागमन अवरुद्ध
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़, रायबरेली- क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्भी में पूरे पान कुंवर खेड़ा-मां चामुण्डा विद्यालय सम्पर्क मार्ग पानी के तेज बहाव से कट जाने से ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं पानी के तेज बहाव से होकर आने-जाने को मजबूर हैं ग्रामीण संतोष कुमार यादव, रमेश यादव, शिवनारायन यादव, सुरेश यादव, अमन यादव, जितेंद्र, अयोध्या प्रसाद, राकेश यादव आदि लोगों का कहना है कि पूरे पानकुंवर खेड़ा से मां चामुण्डा विद्यालय के पास बैंती-पिपरी सम्पर्क मार्ग से जुड़ा कच्चा सम्पर्क मार्ग बारिश के पानी के तेज बहाव से कट जाने से आवागमन का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण एवं स्कूली छात्राएं पानी के तेज बहाव के बीच से आने जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सम्पर्क मार्ग गांव का शॉर्टकट रास्ता है जिससे खेतों के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंती, प्राथमिक विद्यालय बैंती, सरस्वती शिशु मन्दिर बैंती तथा साधन सहकारी समिति बैंती,बैंती तकिया चौराहा आदि स्थानों के लिए ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्ग को जेसीबी से बंधवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान अशर्फीलाल यादव का कहना है कि बारिश के पानी के तेज बहाव से सम्पर्क मार्ग कट गया है जिसमें मिट्टी डलवाकर आवागमन का रास्ता बहाल कराया जाएगा।

rexpress 