रायबरेली ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- बछरावां रेलवे स्टेशन जा रहा एक अधेड़ गंगा गोमती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसको गंभीर चोंटे आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के कटरा पट्टी गांव थाना मांधाता का रहने वाला नरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 50 वर्ष, बछरावां अपने भांजे अभय सिंह के यहां आया था। सुबह लखनऊ जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग से जैसे ही वह रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ा, इसी दौरान प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती ट्रेन की चपेट में आ गया और उसको ट्रेन की इंजन की टक्कर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं रेलवे ट्रैक पर गिर गया। सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सीबी राय ने बताया कि घायल व्यक्ति के घर वालों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

rexpress 