रायबरेली-तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे के बाद सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा मंडी समिति के सामने हुआ। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक बवाल चलता रहा।
मारपीट और हंगामे का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। हादसे में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

rexpress 