रायबरेली-जिला अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार: मानसिक रूप से बीमार युवक को महिला वार्ड बॉय ने लात-चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल,तमाशा देख रहा गार्ड

रायबरेली-जिला अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार: मानसिक रूप से बीमार युवक को महिला वार्ड बॉय ने लात-चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल,तमाशा देख रहा गार्ड

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली जिला अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार: मानसिक रूप से बीमार युवक को महिला वार्ड बॉय ने लात-चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

रायबरेली के जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अस्पताल की एक महिला वार्ड बॉय मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में युवक अस्पताल परिसर में जमीन पर पड़ा दिखाई देता है। इसी दौरान महिला वार्ड बॉय उसे उठाने के बजाय कई बार लात मारती है। आरोप है कि उसने युवक को चप्पलों से भी पीटा और अस्पताल से भगाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, युवक के सिर और चेहरे पर भी कई बार लात मारी गई। वीडियो में महिला कर्मी द्वारा गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी सुनाई दे रहा है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तमाशबीन बना रहा। वीडियो में वह पूरी घटना देखता नजर आता है, लेकिन युवक को बचाने या महिला कर्मी को रोकने के लिए कोई हस्तक्षेप नहीं करता।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। सवाल उठ रहे हैं कि इलाज और संवेदनशील व्यवहार के लिए बने अस्पताल में एक मानसिक रूप से बीमार और असहाय युवक के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कैसे किया गया। लोग दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो शहर स्थित जिला अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है। मामले में अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।