रायबरेली: नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, रमाशंकर मिश्रा भेजे गए डलमऊ

रायबरेली: नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, रमाशंकर मिश्रा भेजे गए डलमऊ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में प्रशासनिक स्तर पर नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से किए गए फेरबदल के तहत रमाशंकर मिश्रा का तबादला डलमऊ तहसील किया गया है।
वहीं बीरेन्द्र सिंह को लालगंज तहसील भेजा गया है। इसके साथ ही बीरेन्द्र सिंह को निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
नए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के पहुंचने के बाद राजस्व संबंधी मामलों, प्रमाणपत्रों और तहसील स्तर के अन्य प्रशासनिक कार्यों में उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी।