रायबरेली:सचिव संजय साहू ने ग्राम पंचायत की चौपाल को बनाया मजाक,सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहा ग्राम पंचायत चौपाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भाववानीपुर में आयोजित ग्राम चौपाल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की मंशा के अनुरूप चौपाल का संचालन नहीं हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक चौपाल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित था, लेकिन ग्राम सचिव संजय साहू कथित रूप से करीब 12 बजे के बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर सूचना न मिलने के कारण अधिकांश लोग चौपाल में शामिल ही नहीं हो सके, जिससे उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा सकीं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी भी चौपाल में पहुंचना उचित नहीं समझते, जिससे शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की मंशा प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि चौपाल समयबद्ध और जिम्मेदारी से आयोजित हो
वही जब सचिव को फोन किया गया तो उन्होंने फ़ोन उठाना मुनासिब नही समझा
जब बीडीओ को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वृक्षरोपण के कार्यकम में बिजी रहे होंगे आखिर क्या बीडीओ साहब भी चौपाल को सक्रिय नहीं है ये भी ये एक बड़ा सवाल है

rexpress 