रायबरेली: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के जन्मोत्सव पर वृद्धाश्रम में मनाया गया सेवा और सम्मान का कार्यक्रम
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव (12 जुलाई) के अवसर पर रायबरेली के वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान और श्रद्धा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य ने अपने संगठन के साथ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ एवं भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद वृद्धाश्रम में रह रहे असहाय वृद्ध माताओं और बुजुर्गों के बीच केक काटकर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी ने उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
राम गोपाल वैश्य ने कहा कि नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' वैश्य समाज के संरक्षक एवं व्यापारियों के हितों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। उनके जन्मोत्सव को सेवा और समाजसेवा के रूप में मनाना सभी के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी विजय रस्तोगी, आर.बी. वैश्य, वीरेंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, आशीष जायसवाल, सचिन गुप्ता, रानू शर्मा, राजकुमार गुप्ता, शुभम अग्रहरी, सुनील साहू एवं दिनेश अग्रहरि सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के उज्ज्वल भविष्य तथा लंबी आयु की कामना की।

rexpress 