रायबरेली-सीएम योगी के खिलाफ पोस्टर मामले में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया भेजे गए जेल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे से पहले शहर में लगाए गए ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ पोस्टरों को लेकर गरमाई सियासत के बीच समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद शुभम लोहिया को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे से कुछ घंटे पहले शहर के कई स्थानों पर ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ लिखे पोस्टर चस्पा किए गए थे। इसके साथ ही सड़कों पर पर्चे भी बिखरे मिले थे। पोस्टरों और पर्चों के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक पर्चों पर समाजवादी छात्र सभा का नाम भी लिखा था।
मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। प्रशासन ने शहर में लगे पोस्टरों को हटवाने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पोस्टर लगवाने के आरोप में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया का नाम सामने आया।
पुलिस ने शुभम लोहिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले पोस्टर लगाए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं पुलिस मामले में पोस्टर लगाने और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
रायबरेली प्रशासन और पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पहले से ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
फिलहाल शुभम लोहिया को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पोस्टर प्रकरण की जांच जारी है।

rexpress 