रायबरेली-बाबा की फावड़े से हत्या करने वाला नाती गिरफ्तार, उपनिरीक्षक विनय पाठक की टीम ने भेजा जेल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी गांव में बुजुर्ग परमेश्वर यादव की फावड़े से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पोते सरवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया है।
बताया गया कि सरवन यादव ने अपने ही बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में दबिश दी।
पूछताछ में आरोपी सरवन यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद बाबा खेती से होने वाली आय में उसके परिवार को हिस्सा नहीं देते थे। आरोपी का यह भी कहना है कि बाबा उसका मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि वह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
मामले में उपनिरीक्षक विनय पाठक के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरवन यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

rexpress 