रायबरेली की राजनीति में बड़ी हलचल: सपा में शामिल हुईं पूनम सिंह, सदर सीट पर बदले समीकरण

रायबरेली की राजनीति में बड़ी हलचल: सपा में शामिल हुईं पूनम सिंह, सदर सीट पर बदले समीकरण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली: राजनीति से जुड़ी रायबरेली की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पूनम सिंह, रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अदिति सिंह की बुआ हैं। ऐसे में उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रायबरेली की सदर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा इस सीट पर पूनम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा सीट पर पहले चुनाव लड़ चुके आरपी यादव को हाल ही में एक चर्चित मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके बाद से ही रायबरेली सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।
अब पूनम सिंह के सपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी भतीजी और सदर विधायक अदिति सिंह के सामने चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो रायबरेली सदर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।
फिलहाल पूनम सिंह के सपा में शामिल होने से रायबरेली की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है और आने वाले दिनों में सदर विधानसभा सीट के समीकरण पर सबकी नजर रहेगी।