रायबरेली: कार सवार दबंगों की दबंगई, बीच सड़क सपेरों की बेरहमी से पिटाई

रायबरेली: कार सवार दबंगों की दबंगई, बीच सड़क सपेरों की बेरहमी से पिटाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में कार सवार दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ कार सवार युवक बीच सड़क पर सपेरों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बरगद चौराहे के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार सवार युवकों ने सपेरों की जमकर पिटाई कर दी।
सड़क पर हुई मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बरगद चौराहे का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।