रायबरेली: सहजौरा के पास सड़क पर दबंगों का LIVE तांडव! लोडर लगाकर रोकी कार, परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

रायबरेली: सहजौरा के पास सड़क पर दबंगों का LIVE तांडव! लोडर लगाकर रोकी कार, परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि देहांत में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार का रास्ता बीच सड़क पर लोडर लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ा और परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। सरेराह हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान और पुलिस का आधिकारिक पक्ष मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।