रायबरेली स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज, रायबरेली- थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे महराजगंज-बछरावां मार्ग पर वैताली गांव के पास कपिला पशु आहार लादकर कानपुर से बलिया जा रहा ट्रक अचानक स्टेयरिंग के बुश टूटने से अनियंत्रित हो गया। स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक सड़क किनारे जाकर पलटते बचा किंतु एक तरफ आधे से ज्यादा लटक गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी ली। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि ट्रक बलिया निवासी चालक ज्यूत चला रहा था। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

rexpress 