रायबरेली तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर तब देखने को मिला, जब दो बाइकों के आमने-सामने हो जाने पर जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक अधेड व्यक्ति घायल हुआ तो वही दूसरा मौके से फरार हो गया। विद्युत हो कि बृहस्पतिवार की देर रात्रि 9:00 बजे बछरावां कस्बे की महाराजगंज रोड पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई। टक्कर जोरदार होने के चलते एक बाइक पर सवार अधेड व्यक्ति सुधीर पुत्र स्वर्गीय रामदयाल उम्र लगभग 45 वर्ष जो महाराजगंज कस्बे का निवासी है, बछरावां से वापस अपने महाराजगंज की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद एक बाइक सवार अपनी बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं घायल को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया है। इलाज के दौरान इस घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।