रायबरेली: राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, सरकारी दुकान सील!
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
महराजगंज में जांच टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
नगर पंचायत महराजगंज में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत पर सरकारी राशन की दुकान सील कर दी गई। जिला पूर्ति अधिकारी उबेदुर रहमान के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डॉ. राकेश के नेतृत्व में जांच टीम ने कार्रवाई की।
उचित दर विक्रेता जिया उल हक के नाम से संचालित दुकान पर टीम जांच करने पहुंची तो ताला लगा मिला। अधिकारियों के मुताबिक, विक्रेता मौके पर मौजूद नहीं था और बुलाने के बावजूद जांच के लिए उपस्थित नहीं हुआ।
नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को टीम दोबारा पहुंचकर विक्रेता की मौजूदगी में खाद्यान्न का सत्यापन करेगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

rexpress 