रायबरेली: वेदांता नर्सिंग होम का लाइसेंस होगा निरस्त, आरडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रिपोर्ट - केशवानंद शुक्ला
मो - 9670996633
रायबरेली- शहर में नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम के खिलाफ रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आरडीए की टीम ने वेदांता नर्सिंग होम को सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद अब नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त किए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक वेदांता नर्सिंग होम आवासीय परिसर में संचालित किया जा रहा था। आरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और नियमों के उल्लंघन को लेकर परिसर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम के मुख्य गेट पर सीलिंग संबंधी नोटिस और लाल पट्टी लगाई गई।
बताया जा रहा है कि उक्त नर्सिंग होम का संचालन डॉ. निशांत सिंह द्वारा किया जा रहा था। आरडीए की कार्रवाई के बाद अब नर्सिंग होम के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आरडीए की इस कार्रवाई के बाद अवैध अथवा मानकों के विपरीत संचालित हो रहे अन्य नर्सिंग होम संचालकों में भी चिंता बढ़ गई है। विभाग की ओर से आगे भी इसी तरह की कार्रवाई किए जाने के संकेत हैं।

rexpress 