रायबरेली-लगातार बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश

रायबरेली-लगातार बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जनपद के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय न भेजें और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।