रायबरेली बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० के निर्देशानुसार चलाया गया "मिशन शक्ति अभियान

रायबरेली बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० के निर्देशानुसार चलाया गया "मिशन शक्ति अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" के अंतर्गत दिनांक 23.08.2026 को थाना बछरावां की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम तिलेंडा एवं ग्राम मदाखेड़ा में महिला सशक्तिकरण हेतु 'बहू-बेटी सम्मेलन' व चौपाल का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाओं, बहु-बेटियों व बालिकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090 - वुमन पावर लाइन, 181 - महिला हेल्पलाइन, 112 - आपातकालीन सेवा, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102/108 -एंबुलेंस सेवा, 1930 - साइबर हेल्पलाइन, 101 - अग्निशमन सेवा एवं 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा आश्वस्त किया गया कि 1090 पर शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृशक्ति वंदन योजना, आंगनबाड़ी पोषण योजना एवं डायल 112 की रात्रि महिला स्कॉर्ट सेवा के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया तथा सुरक्षा पम्पलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर थाना बछरावां से निरीक्षक जन्मेजय सिंह, कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, कांस्टेबल सत्यम मिश्रा, कांस्टेबल सुखराम, महिला आरक्षी नीलम देवी, महिला आरक्षी प्रिया, महिला आरक्षी प्रीति, महिला आरक्षी बीनू, महिला आरक्षी निशा, महिला आरक्षी संध्या एवं महिला आरक्षी स्मृति सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू तथा भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।