रायबरेली दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, दो बाइकों की टक्कर के बाद सवार तीन युवक घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विदित हो कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे तीन घायल बछरावां सीएचसी पहुंच गए। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के तिलेन्डा गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में विश्वनाथ उम्र 24 वर्ष पुत्र रघुनाथ निवासी गूढ़ा व व सतीश कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद निवासी पौली खेड़ा बछरावां आ रहे थे। तभी तिलेन्डा गांव के पास राजू उम्र 25 वर्ष पुत्र मातादीन निवासी आनंद कुवर खेड़ा थाना बछरावां की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक घायल होने के साथ-साथ बाइकों के भी परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए राजू तथा विश्वनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 