रायबरेली: कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में कल अवकाश घोषित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
बताया गया कि जिले में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया गया है। अवकाश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में कल अवकाश रहेगा। प्रशासन ने बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विद्यालयों के प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को अवकाश के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

rexpress 